सीतापुर जिले के करीब 82 हजार बीएसएनएल उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। आग लगने के
कारणों का फिलवक्त पता नहीं चल सका है। लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुला कर
जांच की तैयारी चल रही है। विभागीय अफसर भी खबर पाकर मौके पर पहुंच गए थे। शहर
में डाकघर मुख्यालय के सामने स्थित बीएसएनएल के मोबाइल सेंटर से सुबह करीब
साढ़े नौ बजे कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा।